Percentage पर आधारित महत्वपूर्ण प्रशन, आप सब इन प्रश्नों को हल करें और उत्तर कमेंट करें


प्रतिशत
1. किसी विद्यालय में कुल विद्यार्थियों का 70% लड़कियाँ हैं। लड़कों की संख्या 510 हैं । तो विद्यालय में कुल विद्यार्थियों की संख्या है ।

2. किस संख्या का 18%, संख्या 75 के 12 प्रतिशत के बराबर है।

3. एक टीम ने 40 खेल खेले और उनमें से 24 जीते, तदनुसार उस टीम द्वारा जीते हुए खेलों का प्रतिशत कितना है।

4. एक चुनाव में 2 व्यक्ति लड़े, विजेता को कुल मतो का 57 प्रतिशत मत प्राप्त हुए और वह 42000 मतों से विजयी हुआ। डाले गए मतो की कुल संख्या है।

5. एक मशीन की कीमत 6250 रू. है। उस कीमत में पहले वर्ष 10%, दूसरे वर्ष 20% और तीसरे वर्ष 30% की कमी आ गई। तदनुसार 3 वर्षों बाद उस मशीन की कीमत रह जाएगी।

6. 400 लीटर तेल के कंटेनर में रिसाव के कारण 8% का नुकसान हुआ । कंटेनर में तेल कितना बचा है।

7. चीनी के मूल्य में 20% की वृद्धि होने पर खपत में कितने % की कमी की जाए की उस पर होने वाले खर्च में कोई परिवर्तन न हो।

8. तेल के मूल्य में 25% का वृद्धि होने पर कोई गृहणी अपनी खपत में कितने % की कमी करे की, खर्च मे कोई प्रभाव न हों।

9. यदि किसी वस्तु के मूल्य में 40% की कमी कर दी जाए तो, उसकी खपत में कितने % की वृद्धि करनी होगी जिससे की खर्च में कोई परिवर्तन न हो।

10. प्याज की कीमत में 50% की वृद्धि हो जाने पर कितने % से खपत में कमी की जाए कि, खर्च पर कोई प्रभाव न पड़े ।

11. राम की आय श्याम की आय से 20% अधिक है, तो श्याम की आय राम का आय कितने % कम है। 

12. यदि  किसी भिन्न के अंश में 20% की वृद्धि और उसके हर में 5% की कमी कर दी जाए, तो नई भिन्न का मान 5/2 हो जाता है। प्रारंभिक भिन्न क्या थी ।

13. किसी संख्या में पहले 20% की वृद्धि की गई और फिर 10% की कमी की गई। शुद्ध प्रतिशत वृद्धि या कमी ज्ञात कीजिए

14. यदि पुस्तक के मूल्य में पहले 25% की कमी कर दी जाए और फिर 20% की वृद्धि कर दी जाए तो पुस्तक के मूल्य में परिवर्तन क्या होगा।

15. दो संख्याओं का अंतर उन दोंनो में बड़ी संख्या के 20% के बराबर है। यदि छोटी संख्या 20 हो तो बड़ी संख्या क्या होगा।

16. एक संख्या में से 15 घटाने पर वह घट कर 80% रह जाती है। उस संख्या का 40% क्या है।

17. किसी परीक्षा में 60% छात्र अंग्रेजी में उत्तीर्ण हुए है, 70% हिन्दी में और 40% दोनों में । तब अंग्रेजी और हिन्दी दोनों में अनुत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत क्या है।

18. एक वस्तु का मूल्य पहले 20% घटाकर 30% बढ़ा दिया जाता है. परिणामतः यदि उसका मूल्य 416 रू. हो जाता है, तो उसका मूल्य कितना था ।

19. किशन अपने वेतन का 30% भोजन पर व्यय करता है. और 3% का दान करता है. वह इन दोनों मदों पर 2310 रू. व्यय करता है, तो उसका वेतन है।

20. किसी परीक्षा में 34% छात्र गणित में फेल हुए, तथा 42% अंग्रेजी में फेल हुए. यदि 20% छात्र दोनों विषयों में फेल हुए तो दोनों विषयों में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत है। 

21. एक परीक्षा में 1100 लड़कों और 900 लड़कियों ने भाग लिया. उनमें से 50% लड़के और 40% लड़कियाँ परीक्षा में पास हुए। तो परीक्षा में फेल छात्रों का प्रतिशत है।

No comments: